सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Father killed by beating with sticks, body buried in the field behind the house

Prayagraj News : लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या, शव को घर के पीछे खेत में दफनाया, वजह जानकर चौंक गई पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

उतरांव थाना क्षेत्र के सिठोली गांव में दो दिन पहले बेटे ने अपने वृद्ध पिता की हत्या कर शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया। सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे से पूछताछ कर शव को खुदवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Prayagraj News: Father killed by beating with sticks, body buried in the field behind the house
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के सिठोली गांव में दो दिन पहले बेटे ने अपने वृद्ध पिता की हत्या कर शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया। सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे से पूछताछ कर शव को खुदवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर हर कोई हैरान है। आरोपी पुत्र मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसका कहना है कि उसको खाने में नमक रोटी देते थे इसलिए लाठी-डंडे से  पीटकर पिता की कर दी। 

Trending Videos


सिठोली गांव निवासी दयाराम यादव (60) की हत्या कर दी गई। दो दिन पहले सबसे छोटे बेटे विजय कुमार यादव ने रात में दलान में से समय लाठी-डंडे से पीटकर उनकी हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में ले जाकर दफन कर दिया। परिवार में कोई नहीं होने के कारण किसी को घटना के बार में पता नहीं चला। बुधवार को विजय अपने पिता की कब्र पर मिट्टी फेंक रहा था। इस बात की शंका उसके चचेरे भाई को हुई तो उसने घटना की जानकारी पुलिसि को दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची उत्तरांव पुलिस ने विजय कुमार को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या की बात स्वीकार की। कारण पूछने पर बताया कि खाने में नमक रोटी देते थे इसलिए हमने पिता की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने विजय कुमार की निशानदेही पर शव को कब्र से खुदवा कर कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मृतक दयाराम यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। इनके तीन बेटे थे। सबसे छोटा बेटा विजय कुमार था। दूसरे नंबर का बेटा संजय हत्या के मामले में जेल में बंद है। पहले नंबर का बेटा परिवार सहित बाहर रहता है। पत्नी लकवाग्रस्त हैं। थानाध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह ने बताया की पिता के हत्या आरोपी बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। तहरीर मिलने पर विधि कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed