सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Suspecting an illicit relationship, a neighbor killed a watchman.

Prayagraj News : अवैध संबंध के शक के चलते पड़ोसी ने चौकीदार को उतारा था मौत के घाट

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Apr 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

रीवा राजमार्ग स्थित धनुआ गांव में चौकीदार हजारी लाल भारतीय (75) की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद घटना का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के शक के चलते पड़ोसी रामलाल भारतीय (68) ने वारदात को अंजाम दिया है।

Prayagraj News: Suspecting an illicit relationship, a neighbor killed a watchman.
हजारी लाल भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

रीवा राजमार्ग स्थित धनुआ गांव में चौकीदार हजारी लाल भारतीय (75) की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद घटना का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के शक के चलते पड़ोसी रामलाल भारतीय (68) ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। आरोपी रामलाल भारतीय स्थानीय भाजपा पार्षद संजय का पिता है।

Trending Videos


ठाकुरी का पुरवा निवासी राजबहादुर निषाद धनुआ गांव में रवि तिवारी की जमीन पर गिट्टी-बालू का काम करते हैं। यहां पर हजारी लाल भारतीय रात में चौकीदारी का काम करते थे। शुक्रवार भोर में उनका शव वहां चारपाई पर मिला था। उनके सिर, गले और आंख के पास गंभीर चोट के निशान थे। हत्या की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। वहीं, मामले का खुलासा करने के लिए एसओजी को भी लगाया गया। मामले में पुलिस ने शनिवार को पड़ोसी आरोपी रामलाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूली। इस दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर दो साल पहले पंचायत भी हो चुकी थी। लेकिन हजारी लाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

हत्या करने के बाद घर जाकर सो गया आरोपी

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी रामलाल देर रात करीब 2:30 बजे हजारी लाल के घर पहुंचा था। सोते वक्त उसने कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से कई बार मृतक के चेहरे और सिर पर वार किया। इसके बाद वह अपने घर पर जाकर सो गया। वहीं, डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले में पड़ोसी रामलाल भारतीय को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध के शक में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed