फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Yamuna rose by 34 cm and Ganga by 31 cm in 24 hours; all embankments currently safe

Prayagraj News : 24 घंटे में यमुना 34 सेमी, गंगा 31 सेमी तक बढ़ी, फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित

Fri, 07 Aug 2026 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Aug 2026 11:30 AM IST
सार

Prayagraj News : लगातार हो रही बारिश का असर गंगा और यमुना के जलस्तर पर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं और जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Prayagraj News: Yamuna rose by 34 cm and Ganga by 31 cm in 24 hours; all embankments currently safe
प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

लगातार हो रही बारिश का असर गंगा और यमुना के जलस्तर पर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं और जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 75.56 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 34 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.83 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 23 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 75.23 मीटर रहा, जो 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर बढ़ा है।
विज्ञापन


बारिश की बात करें तो नैनी में 19 मिमी, फाफामऊ में 38.8 मिमी और छतनाग में 34.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। गंगा और यमुना का खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सभी तटबंध सुरक्षित हैं और जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed