सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Water filled the new building of SRN Hospital due to the opening of the fire pipe during the mock

Prayagraj : मॉकड्रिल के दौरान फायर पाइप खुलने से एसआरएन अस्पताल की नई बिल्डिंग में भरा पानी, मची अफरातफरी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jun 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

एसआरएन अस्पताल में मार्क ड्रिल के दौरान फायर पाइप अस्पताल की नई बिल्डिंग के ओपीडी पर्ची काउंटर समेत सभी कमरों में और बरामदों में पानी भर गया।

Prayagraj: Water filled the new building of SRN Hospital due to the opening of the fire pipe during the mock
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में उसे वक्त अफरातफरी मच गई जब मॉकड्रिल के दौरान सुपर स्पेशलिस्ट बिल्डिंग में लगा फायर पाइप खुल गया। इसके बाद बिल्डिंग में हर तरफ पानी ही पानी भर गया। ओपीडी, डायलिसिस, सीटी स्कैन, एक्स-रे और रजिस्ट्रेशन काउंटर के आसपास भयंकर पानी भर गया। इस दौरान मरीज व तीमारदारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10:30 स्वरूप रानी अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक नीलम सिंह फायर सिस्टम को चेक करने के लिए सुपर स्पेशलिस्ट बिल्डिंग पहुंची थी।



इस दौरान प्लास्टिक सर्जरी विभाग के पास बने पंप हाउस की पाइप लीक कर रही थी देखते ही देखते पाइप फट गई और चारों तरफ पानी फैल गया। वही आनंद फॉर्म की स्थिति में सभी सफाई कर्मियों को पानी निकालने के लिए लगाया गया पानी निकालने में सफाई कर्मियों को कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी करीब दो से ढाई घंटे लग गए पानी को बिल्डिंग से बाहर निकलने में। बता दे की फायर सिस्टम को लेकर मॉक ड्रिल फरवरी 2026 में हुई है। वही स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय की फायर एनओसी आज तक अस्पताल प्रशासन को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed