Prayagraj Weather : 17 मई से शुरू होगी भीषण गर्मी, 46 तक पहुंचेगा पारा, आंधी तूफान के बाद भी राहत नहीं
Prayagraj Weather News : तेज आंधी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हवाओं की रफ्तार मंद पड़ते ही चिलचिलाती धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इससे दोपहर तक लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज आंधी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हवाओं की रफ्तार मंद पड़ते ही चिलचिलाती धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इससे दोपहर तक लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. शैलेष राय के अनुसार आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी। छह दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी और उमस हावी रहेगी। आमतौर पर ऐसा मौसम जून में देखने को मिलता है। इस बार पश्चिम के कुछ इलाकों में बारिश होने की वजह से उमस भरे मौसम का अनुमान लगाया जा रहा है।
17 से 20 मई तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। वहीं 20 मई के बाद तापमान में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल सकती है।
ऐसे करें बचाव
1- लगातार थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। नीबू पानी, छाछ, नारियल पानी और बेल का शरबत पीएं
2- खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा खाएं
3- मसालेदार और भारी भोजन से बचें। यह पेट की गर्मी बढ़ाता है। दही और सलाद को शामिल करें।
4- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
5- उमस से त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। रोजाना दो बार नहाएं।
6- नहाने के पानी में टी-ट्री ऑयल या नींबू की बूंदें डाल सकते हैं।
7- घमौरियों से बचने के लिए एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें।
8- कूलर को कमरे के अंदर न रखें, उसे खिड़की या दरवाजे पर लगाएं।
9- हल्के रंग के या ब्लैकआउट परदों का इस्तेमाल करें ताकि धूप और गर्मी अंदर न आए।
10-दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें। अगर निकलना जरूरी हो, तो सिर ढकें और पानी साथ रखें।