{"_id":"6a06d10e7fb070b0f40e955d","slug":"railway-prayagraj-dadri-special-now-depart-at-9-pm-instead-of-8-pm-arrangement-will-implemented-from-may-17-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : अब रात आठ बजे की जगह रात नौ बजे रवाना होगी प्रयागराज-दादरी स्पेशल, 17 मई से व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : अब रात आठ बजे की जगह रात नौ बजे रवाना होगी प्रयागराज-दादरी स्पेशल, 17 मई से व्यवस्था लागू
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 May 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रयागराज जंक्शन से दादरी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन का अब गोविंदपुरी स्टेशन की जगह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव रहेगा। 17 मई की रात से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
प्रयागराज जंक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन से दादरी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन का अब गोविंदपुरी स्टेशन की जगह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव रहेगा। 17 मई की रात से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। खास बात यह है कि प्रयागराज से इसकी रवानगी अब रात 8.00 बजे की जगह रात 9.00 बजे होगी।
Trending Videos
वर्तमान समय 02417 प्रयागराज-दादरी एवं 02418 दादरी-प्रयागराज का गोविंदपुरी स्टेशन पर ही ठहराव है। एक जून से रेलवे प्रशासन इस ट्रेन का दोनों ओर से गोविंदपुरी में ठहराव करने जा रहा है। प्रयागराज से रात 9.00 बजे चलकर ट्रेन भरवारी, सिराथू, फतेहपुर, बिंदकी रोड रुकते हुए रात 12.12-12.17 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी। इसके बाद सुबह 7.15 बजे ट्रेन दादरी स्टेशन पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में अब प्रयागराज से दादरी तक यात्रा के कुल समय में एक घंटे की बचत होगी। फिलहाल 17 से 31 मई तक दादरी स्पेशल का गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 11.00-11.05 की जगह 12.10-12.15 बजे रहेगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 17 मई से ट्रेन में 17 की जगह कुल 18 कोच हो जाएंगे। ट्रेन में एसी थ्री का एक कोच बढ़ाया जा रहा है।