आंधी-तूफान से प्रयागराज में बुधवार शाम 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच व्यक्ति घायल हो गए, 20 पशुहानि हुई और 16 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रयागराज के लोगों को ठीक से याद भी नहीं कि इससे पहले इतना भीषण आंधी-तूफान कब आया था। शहर से लेकर गांव तक आंधी-तूफान का तांडव देखने को मिला। प्रयागराज में जिनकी मृत्यु हुई है, उनमें से महिलाएं व चार बच्चे भी शामिल हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हादसे के तुरंत बाद नुकसान का आकलन कराते हुए मुआवजा वितरण के निर्देश जारी कर दिए हैं।
Prayagraj News : आंधी-तूफान से प्रयागराज में 21 लोगों की मौत, 16 मकान क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल
Prayagraj News Today : प्रयागराज में बुधवार की शाम को आए आंधी और तूफान ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। यहां के बुजुर्गों को याद नहीं है कि ऐसा तूफान पहले कब आया था। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रलयकारी तूफान से 21 लोगों की मौत हो गई है तमाम लोग घायल हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक मकान गिर गए हैं। प्रशासन क्षति का आकलन करने और मुआवजा देने के लिए सर्वे में जुट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ गिरने से कई मार्ग प्रभावित
तेज आंधी के कारण सिविल लाइंस नवाब यूसुफ रोड, तेलियरगंज, कैंट एरिया, कर्नलगंज और महात्मा गांधी मार्ग पर कई पेड़ धराशायी हो गए। प्रयाग स्टेशन के पास गऊघाट इलाके में पेड़ सड़क पर गिर पड़े। इससे आवागमन बाधित हो गया। व्यस्त मार्गों पर अचानक पेड़ गिरने से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कार्यालय से लौट रहे लोगों को घंटों जाम में जूझना पड़ा। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कई मार्गों पर यातायात रोका और रूट डायवर्ट किया। एसीपी यातायात शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तेज आंधी के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया था। हालांकि, कुछ देर बाद स्थिति को ठीक कर लिया गया।
बिजली- यातायात व्यवस्था उड़ा ले गई आंधी
बुधवार शाम करीब चार बजे तेज आंधी से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा।सिविल लाइंस, नवाब यूसुफ रोड, एमजी मार्ग, राजापुर, अलोपीबाग समेत कई इलाकों में आंधी के चलते बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
पेड़ गिरने से बिजली बाधित
सिविल लाइंस स्थित नवाब यूसुफ रोड पर बुधवार शाम तेज आंधी और तूफान के कारण विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे बिजली की खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तार और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू करवाया। कल्याणी देवी उपकेंद्र क्षेत्र में कल्याणी देवी मंदिर के गेट पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे मंदिर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति देर रात तक बाधित रही। मनकामेश्वर मंदिर के पास भी पेड़ गिरने से बिजली बाधित रही। वहीं नेहरू पार्क के पास बिजली का खंभा पूरी तरह झुक गया।
शहर के कई इलाकों में रात भर छाया रहा अंधेरा
करेली क्षेत्र में पेड़ गिरने से अय्युद्दीनपुर, जसीर की कुरिया, मुन्ना मस्जिद, करेली और जीटीबी नगर में शाम चार बजे से देर रात तक बिजली बाधित रही। खुसरो बाग उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों, रामबाग, बैरहना और कीडगंज चौक समेत कई इलाकों में रातभर बिजली की आवाजाही जारी रही। साथ ही सलोरी गोविंदपुर छोटा बघाड़ा आदि क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति रात नौ बजे बहाल हो सकी।
झलवा क्षेत्र की सीपी गौतम, वृंदावन कॉलोनी, उत्थान, तुलसी पार्क और नारायण विहार कॉलोनी में शाम चार बजे से बिजली गुल हुई, जो करीब सात बजे बहाल हो सकी। हालांकि बिजली आने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। बिजली विभाग के अनुसार आंधी-तूफान के चलते कई जगह फाल्ट, तार टूटने, पेड़ गिरने, जंपर खराब होने और खंभे क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई। केंद्रांचल उपकेंद्र और नंदगांव 11 हजार लाइन क्षेत्र में भी बिजली के खंभे गिरने और केबल टूटने से देर रात तक आपूर्ति प्रभावित रही। विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी रहीं।