Prayagraj : सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं भाजपाई महिलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा की गई विवादित और अभद्र टिप्पणी को लेकर संगम नगरी में सियासी पारा चढ़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा की गई विवादित और अभद्र टिप्पणी को लेकर संगम नगरी में सियासी पारा चढ़ गया है। बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और सपा सांसद माफी मांगो जैसे नारे लिखे थे। इस दौरान महिलाओं ने सपा नेतृत्व से सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सांसद ने प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी कर अपनी और अपनी पार्टी की ओछी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने सांसद पर कार्रवाई करनी चाहिए और ऐसा न करना उनके लिए शर्मनाक है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि सपा नेताओं की अभद्र टिप्पणी करने की पुरानी आदत रही है, जिससे पूरे देश की जनता में भारी रोष है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अर्चना शुक्ला, ऋचा सिंह, वंदना सिंह, चंद्रा अहलूवालिया और शिखा रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।