सब्सक्राइब करें

Athletics Championships : प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा, चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीते

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 May 2026 02:34 PM IST
सार

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में विश्व एथलेटिक्स दिवस पर दो दिवसीय 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Prayagraj players dominated, winning eight medals including four gold.
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : एआई।

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में विश्व एथलेटिक्स दिवस पर दो दिवसीय 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। बृहस्पतिवार को पहले दिन पुरुष वर्ग में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने छह पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक) हासिल किए। वहीं महिला वर्ग के गोला फेंक में प्रयागराज की भावना उपाध्याय और डिस्कस थ्रो में सुहानी सिंह ने स्वर्ण प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग के हैमर थ्रो में प्रयागराज के मोहम्मद शाहबान ने स्वर्ण, प्रतापगढ़ के मोहम्मद नदीम ने रजत और प्रयागराज के अयाज खान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पोल वॉल्ट में प्रयागराज के आर्य देव ने स्वर्ण, प्रयागराज के अवनीश कुमार ने रजत और प्रतापगढ़ के आशीष शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

ऊंची कूद में मेरठ के अर्णव त्यागी ने स्वर्ण, प्रयागराज के हर्ष सिंह ने रजत और प्रयागराज के अशोक ने कांस्य जीता। 10 हजार मीटर रेस वॉक में बलिया के सचिन शर्मा को गोल्ड, वाराणसी के संदीप पाल को सिल्वर और मऊ के धीरज कन्नौजिया को ब्रांज मिला।

Trending Videos
Prayagraj players dominated, winning eight medals including four gold.
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

ट्रिपल जंप में यूपी पुलिस से गाजियाबाद निवासी हिमांशु यादव ने स्वर्ण, गाजियाबाद के मनीष यादव ने रजत और अयोध्या के अभिजीत सिंह ने कांस्य प्राप्त किया। शॉट पुट में मेरठ के आर्यन त्यागी ने स्वर्ण, आगरा के अंकुर दीक्षित ने रजत, मेरठ के अक्षत शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

डिस्कस थ्रो में अमरोहा के पुलकित चौधरी ने स्वर्ण, आगरा के सूरज यादव ने रजत और अलीगढ़ के दिग्विजय सिंह चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में आगरा के शिव तोमर ने स्वर्ण, शामली के आरव मलिक ने रजत और अयोध्या के विपिन कुमार वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj players dominated, winning eight medals including four gold.
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हैमर थ्रो में भाग लेता - फोटो : अमर उजाला।

महिला वर्ग : 10 हजार मीटर रेस वॉक में यूपी पुलिस की रोजी पटेल अव्वल

महिला वर्ग के शॉट पुट में प्रयागराज की भावना उपाध्याय, 100 मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी कृति यादव और ऊंची कूद में गोंडा की मनीषा सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 हजार मीटर रेस वॉक में यूपी पुलिस की प्रयागराज निवासी रोजी पटेल को स्वर्ण, संत कबीर नगर की रूपाली को रजत और आजमगढ़ की दीपा चौहान को कांस्य मिला। ट्रिपल जंप में संभल की हिमांशी चौधरी ने स्वर्ण और आगरा की करिश्मा ने रजत पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में मुजफ्फरनगर की आयशा परवीन ने स्वर्ण और सहारनपुर की काजल ने कांस्य पदक हासिल किया।

Prayagraj players dominated, winning eight medals including four gold.
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हैमर थ्रो में भाग लेता - फोटो : संवाद।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय खेलकूद अधिकारी प्रेम कुमार ने किया। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 59 जिलों के 522 महिला और पुरुष खिलाड़ी 40 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। परफॉर्मेंस के आधार पर एथलीट 22 से 25 मई तक रांची में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Prayagraj players dominated, winning eight medals including four gold.
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद में हिस्सा लेती प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती के क्षेत्रीय प्राथमिक शिक्षा प्रमुख विजय उपाध्याय और विद्या भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक जगदीश उपस्थित रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार के साथ ही प्रयागराज के सचिव मोहम्मद रुस्तम खान, चयन समिति के सदस्य डोरी लाल शर्मा, तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अनु कुमार, सदस्य सिद्धार्थ कृष्णा, जफर उल्लाह, उप क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद, कोच सत्येंद्र सिंह और गोला फेंक के अंतरराष्ट्रीय एथलीट रणविजय उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed