यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक छात्र-छात्राओं की सफलता के मामले में इस बार भदोही और लखनऊ का दबदबा है। 10वीं में प्रदेशभर के 75 जिलों में से भदोही के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। 12वीं में राजधानी लखनऊ के परीक्षार्थी आगे रहे। वैसे तो हाईस्कूल में 90.42 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है लेकिन भदोही के 95.78 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है।
UP Board Result : सफलता के मामले में हाईस्कूल में भदोही और इंटर में लखनऊ जनपद प्रदेश में बना अव्वल
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक छात्र-छात्राओं की सफलता के मामले में इस बार भदोही और लखनऊ का दबदबा है। 10वीं में प्रदेशभर के 75 जिलों में से भदोही के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज का सफलता प्रतिशत गिरा
आबादी के लिहाज से सूबे के सबसे बड़े जिले प्रयागराज के सफलता प्रतिशत में इस बार बड़ी गिरावट आई है। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रयागराज 71वें पायदान पर आ गया। यहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.29 फीसदी रहा। वर्ष 2025 में प्रयागराज सूबे में 37वें स्थान पर था। हालांकि, हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 95.36 फीसदी के साथ सूबे में तीसरे स्थान पर है।
12वीं में देवरिया और 10वीं में ललितपुर सबसे पीछे
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश के 75 जिलों में ललितपुर सबसे पीछे रहा। यहां 80.22 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वर्ष 2025 में भी ललितपुर का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। तब वह सूबे में 74वें स्थान पर आया था। इसी तरह इंटर में इस बार देवरिया एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 70 फीसदी से कम रहा। यहां 66.82 फीसदी ही परीक्षार्थी पास हो सके। 2025 में देवरिया 43वें स्थान पर आया था। तब यहां 81.80 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इसी तरह हाईस्कूल में लखीमपुर खीरी इस बार 72वें से 73वें स्थान पर पहुंच गया। यहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.76 फीसदी रहा।
हाईस्कूल के टॉप टेन जिले
- जिला : उत्तीर्ण प्रतिशत
- भदोही : 95.78
- आगरा : 95.40
- प्रयागराज : 95.36
- कानपुर नगर : 95.20
- कुशीनगर : 93.99
- अमरोहा : 93.74
- मेरठ : 93.59
- गौतम बुद्ध नगर : 93.49
- संत कबीर नगर : 93.34
- मथुरा : 93.27
इंटरमीडिएट में टॉप टेन जिले
- जिला : उत्तीर्ण प्रतिशत
- लखनऊ : 89.17
- अमेठी : 88.96
- अमरोहा : 88.87
- गोंडा : 88.82
- चित्रकूट : 88.39
- फतेहपुर : 87.79
- मुरादाबाद : 87.45
- गाजियाबाद : 87.24
- महाराजगंज : 87.11
- हापुड़ : 87.10

कमेंट
कमेंट X