सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Country first loco restaurant to open at Chhivki; old electric locomotive brought to the stati

Raailway news : छिवकी में खुलेगा देश का पहला लोको रेस्टोरेंट, स्टेशन पर लाया गया पुराना इलेक्ट्रिक लोको

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jun 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर देश का पहला लोको रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। कभी पटरियों पर दौड़ने वाला एक पुराना इलेक्ट्रिक रेल इंजन कबाड़ होने के बजाय एक आलीशान रेस्टोरेंट के रूप में चमचमाता नजर आएगा।

Railway News: Country first loco restaurant to open at Chhivki; old electric locomotive brought to the stati
लोको रेस्टोरेंट के लिए छिवकी रेलवे स्टेशन पर लाया गया पुराना इलेक्ट्रिक लोको। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर देश का पहला लोको रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। कभी पटरियों पर दौड़ने वाला एक पुराना इलेक्ट्रिक रेल इंजन कबाड़ होने के बजाय एक आलीशान रेस्टोरेंट के रूप में चमचमाता नजर आएगा। पायलट प्रोजेक्ट के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने झांसी की एक कंपनी के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत स्टेशन के मुख्य एंट्री गेट के पास इस पुराने लोकोमोटिव को रिसाइकल करके मॉडर्न लुक दिया जा रहा है।



यह रेस्टोरेंट पूरी तरह वातानुकूलित (एसी) होगा। इसमें रेल थीम वाले डेकोरेशन के साथ शानदार एहसास मिलेगा। इसमें 46 लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि इसके बाहर भी बैठने की शानदार व्यवस्था की जा रही है। मेन्यू में उत्तर भारतीय थाली और प्रयागराज के लोकल स्वाद से लेकर फास्ट फूड और ग्लोबल डिशेज तक शामिल होंगी। डाइन-इन के साथ-साथ लोग घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करके भी इसकी डिलीवरी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का यह अनूठा आइडिया न सिर्फ पर्यावरण को बचाने और पुराने इंजन को नया जीवन देने का है, बल्कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और रेलवे की इनकम भी होगी। डीआरएम रजनीश अग्रवाल और सीनियर डीसीएम हरिमोहन की अगुवाई में इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा गया है।
विज्ञापन


लोको इंजन को रेस्टोरेंट का लुक देने वाली फर्म के संचालक पर्वत सिंह ने बताया कि तीन महीने में पुराने इलेक्ट्रिक इंजन को पूरी तरह से रेस्टोरेंट का लुक दे दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में सफल होने के बाद इस मॉडल को देश के अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed