Triple Murder : शराब पार्टी व घूमने के लालच में हिमांशु का दोस्तों ने निभाया था साथ, बनाई गई थी पहले से योजना
नीबी कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। गिरफ्तार निहाल गौतम और रजत यादव से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने उन्हें शराब पार्टी देने का लालच और घुमाने का वादा कर वारदात की रात अपने साथ ले गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीबी कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। गिरफ्तार निहाल गौतम और रजत यादव से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने उन्हें शराब पार्टी देने का लालच और घुमाने का वादा कर वारदात की रात अपने साथ ले गया था। युवती के परिवार के तीन लोगों की हत्या की साजिश पहले से रची गई थी, जिसे बाद में अंजाम दिया गया।
सोमवार रात गांव निवासी श्यामलाल गुप्ता, अमरावती देवी और इंद्रावती देवी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह घर के अहाते से लेकर बाहर तक खून से सने शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला कि पड़ोसी युवक हिमांशु यादव का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और शादी के रास्ते में बाधा बने हुए थे।
इसी बात को लेकर हिमांशु उनके प्रति रंजिश रखता था। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। गिरफ्तार आरोपी निहाल गौतम और रजत यादव से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले हिमांशु ने उन्हें शराब पार्टी और घुमाने का लालच दिया था। इसी बहाने वह उन्हें अपने साथ ले गया। पूछताछ में दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि घटना वाली रात वे हिमांशु के साथ मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी देर रात पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। वहां श्यामलाल गुप्ता, अमरावती देवी और इंद्रावती देवी पर खूंटे से ताबड़तोड़ वार किए गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बहरहाल, पुलिस आरोपी निहाल गौतम और रजत यादव को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है।
मुठभेड़ में घायल आरोपी हिमांशु की हालत में सुधार
तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार रात आरोपी की पुलिस संग मेजा में मुठभेड़ हुई थी जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया था।