प्रयागराज : किसानों की समस्याओं पर गरजे राकेश टिकैत, बोले- खेती से मोहभंग कराने की कोशिश
प्रयागराज के मुंडेरा में आयोजित किसान क्रांति महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याएं उठाईं। खाद, बिजली, पानी की कमी और जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रयागराज के मुंडेरा में किसान क्रांति महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने खाद, बिजली और पानी की उपलब्धता का मुद्दा उठाते हुए किसानों को हो रही परेशानियों पर चिंता जताई।
जमीन अधिग्रहण और उचित मूल्य का उठाया मुद्दा
चौधरी राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार जमीन अधिग्रहण के नाम पर किसानों की जमीन ले रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे खेती के प्रति किसानों का मोहभंग हो रहा है। कहा कि सरकार किसानों को खास तौर पर युवाओं को खेती से दूर करने का प्रयास कर रही है।
टिकैत ने आशंका जताई कि ऐसी परिस्थितियों में किसान खेती को घाटे का सौदा मानकर अपनी जमीन उद्योगपतियों को कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे किसान जमीन अधिग्रहण का विरोध करने के बजाय सरकार की ओर से तय की गई दरों पर सहमत होने की स्थिति में आ सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.