{"_id":"5ce845edbdec2207186a66a5","slug":"rita-joshi-left-her-wreath-at-the-statue-of-bapu-and-deendayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू और दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रवाना हुई रीता जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू और दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रवाना हुई रीता जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
reeta joshi & keshari devi
- फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल ने शुक्रवार की सुबह शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दोनों ही सांसदों ने भारद्वाज मुनि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, हेमवती नंदन बहुगुणा, सुभाष चंद्र बोस एवं डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में माल्यार्पण किया।
जुलूस की शक्ल में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोनों सांसद हाईकोर्ट चौराहा स्थित न्याय विद हनुमान मंदिर भी गई। वहां हनुमान जी का पूजन अर्चन उन्होंने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। कहा कि यह जीत मोदी जी के विकास और विश्वास की जीत है। कहा कि संसदीय क्षेत्र की एक-एक समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही बंद पड़े कारखानों को खुलवाकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, विधायक जमुना प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक गरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, शशि वार्ष्णेय, डा. कमला सिह, डा. कीर्तिका अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, पदुम जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद डा. रीता बहुगुणा जोशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सीएम से मुलाकात के बाद लखनऊ से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उधर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल भी शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। वे इंडिगो की पहली फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगी। वहां पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक होनी है।
Trending Videos