{"_id":"6988498daaa9b4d677032323","slug":"silver-rate-the-shine-of-silver-spoiled-the-market-budget-smart-tvs-and-mobiles-became-expensive-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Silver Rate : चांदी की चमक ने बिगाड़ा बाजार का बजट, स्मार्ट टीवी और मोबाइल हुए महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Silver Rate : चांदी की चमक ने बिगाड़ा बाजार का बजट, स्मार्ट टीवी और मोबाइल हुए महंगे
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार
चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी ने अब इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। एक महीने के दौरान स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और होम एप्लायंसेज की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
होम एप्लायंस।
- फोटो : एआई।
विज्ञापन
विस्तार
चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी ने अब इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। एक महीने के दौरान स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और होम एप्लायंसेज की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कच्चे माल की लागत बढ़ने से न केवल उत्पादों के दाम बढ़े हैं बल्कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार में भी गिरावट देखी जा रही है।
Trending Videos
तकनीकी रूप से चांदी बिजली की सबसे अच्छी सुचालक है। लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के मदरबोर्ड और सर्किट में चांदी का उपयोग किया जाता है। टच स्क्रीन और उच्च गुणवत्ता वाले सेंसर्स में भी चांदी एक महत्वपूर्ण घटक है। चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से कंपनियों की इनपुट कॉस्ट (उत्पादन लागत) बढ़ गई है, जिसे अब ग्राहकों की ओर ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामी मोबाइल कंपनी ने डीलरों को दिए जाने वाला मार्जिन ही कम कर दिया है। इसी तरह कुछ अन्य कंपनियों ने अपने रेट पांच से दस फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। मोबाइल फोन के कारोबारी विपिन गुप्ता का कहना है कि चांदी के दाम बढ़ने से मोबाइल कंपनियों ने बीते एक माह के दौरान मोबाइल के दाम में वृद्धि की है। जो मोबाइल 15 हजार का था वह 16 से 17 हजार में बिक रहा है।
बाजार पर पड़ रहा दोहरा असर
इलेक्ट्रॉनिक बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में वृद्धि का असर सीधे बिक्री पर पड़ा है। बीते 30 दिनों में अलग-अलग ब्रांड्स ने उत्पादों की कीमतों में तीन से सात फीसदी तक का इजाफा किया है। केके सेल्स के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव कहते हैं कि कीमतें बढ़ने के कारण मध्य वर्ग के ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी है। इससे स्टोर के टर्नओवर में कमी आई है।