फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP delegation stopped at Mauaima toll plaza

Prayagraj News: मऊआइमा टोल प्लाजा पर सपा प्रतिनिधिमंडल को रोका

Tue, 18 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 18 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
SP delegation stopped at Mauaima toll plaza
तिलईबाजार,मऊआइमा टोल प्लाजा पर रोका गया ,सपा प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौरभ विश्वकर्मा के माता पिता
प्रतापगढ़ के चर्चित सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को मऊआइमा के रायफल इनारी पुलिस चौकी के पास फोरलेन टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। करीब तीन घंटे तक पुलिस और सपा नेताओं के बीच बहस के बाद मृतक की मां हीरावती देवी, पिता मोतीलाल समेत परिजनों को टोल प्लाजा पर बुलाकर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने परिजनों को ढांढंस बंधाते हुए हत्यारा आरोपियों की प्रतापगढ़ पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही परिवार को दो लाख पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में नामजद छह आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, रानीगंज विधायक आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक राम कुमार पाल, मुन्ना यादव, पुष्पेन्द्र सरोज, मोहम्मद दानिश, अब्दुल कादिर जिलानी, पवन सरोज, रानीगंज विधानसभा उपाध्यक्ष दिलशाद सिद्दीकी समेत कई नेता शामिल रहे। करीब तीन घंटे बाद मऊआइमा टोल प्लाजा से सपाइयों का काफिला प्रयागराज की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed