{"_id":"69d38a3347099bed720060c7","slug":"stf-nabs-criminal-carrying-a-reward-of-rs-50-000-from-sambhal-absconding-in-drug-smuggling-case-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को संभल से पकड़ा, नशा तस्करी के मामले में चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को संभल से पकड़ा, नशा तस्करी के मामले में चल रहा था फरार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अपराधी अरुण को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने संभल से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से मेरठ के जागृति विहार निवासी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
अयोध्या में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अपराधी अरुण को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने संभल से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से मेरठ के जागृति विहार निवासी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को एसटीएफ की टीम ने अयोध्या पुलिस को सौंप दिया है।
Trending Videos
एसटीएफ प्रयागराज की टीम को सूचना मिली कि अयोध्या के थाना बीकापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। साथ ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। जानकारी मिलते ही एसटीएफ प्रभारी जय प्रकाश की टीम ने आरोपी को संभल जिले के थाना बबराला स्थित अंबेडकर कॉलोनी के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करता था। वह गांजा को मेरठ और उसके आसपास के जिलों में महंगे दाम पर बेचता था। वर्ष 2023 में उसने ओडिशा से गांजा की खेप मंगाई थी, लेकिन उसके साथी अयोध्या में पकड़े गए। इसके बाद उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। तब से वह संभल में छिपकर रह रहा था।