{"_id":"69c6749aeb7651cc2f0e3f5d","slug":"stf-nabs-truck-seller-who-changed-chassis-number-rto-agent-also-involved-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : चेसिस नंबर बदलकर ट्रक बेचने वाले को एसटीएफ ने पकड़ा, आरटीओ एजेंट भी था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : चेसिस नंबर बदलकर ट्रक बेचने वाले को एसटीएफ ने पकड़ा, आरटीओ एजेंट भी था शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को चोरी और फाइनेंस पर लिए गए ट्रकों के चेसिस नंबर व नंबर प्लेट बदलकर इन्हें ऊंचे दाम पर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबाड़ हो चुके ट्रकों के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें बेच देता था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
यूपी एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को चोरी और फाइनेंस पर लिए गए ट्रकों के चेसिस नंबर व नंबर प्लेट बदलकर इन्हें ऊंचे दाम पर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबाड़ हो चुके ट्रकों के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें बेच देता था।
Trending Videos
आरोपी की पहचान कासिम अहमद निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसके कब्जे से 12 फर्जी नंबर प्लेट, छह फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र, दो मोबाइल फोन, एक 16 चक्का टाटा ट्रक व एक बिना नंबर का महिंद्रा ट्रक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी कासिम अहमद ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों से ट्रक चोरी करता था। इसके बाद कबाड़ हो चुके ट्रकों के चेसिस नंबर बदल दिए जाते थे।
फर्जी दस्तावेजों के जरिये इन ट्रकों को दूसरे राज्यों में ऊंचे दाम पर बेच दिया जाता था। आरोपी ने बताया कि गिरोह में मेरठ निवासी तारिक और प्रयागराज का आरटीओ एजेंट अनिल तिवारी भी शामिल है, जो कागजी कार्रवाई में मदद करता था।
आरोपी ने बताया कि उसने 2025 में एक ट्रक फाइनेंस कराया था, लेकिन किस्तों से बचने के लिए उसी ट्रक का चेसिस नंबर बदलकर उसे बेच दिया। इससे पहले भी वह दो ट्रकों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। एसटीएफ प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।