सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student trapped in truck dragged along with bicycle for 30 meters on road in Phulpur, body split two pieces

Prayagraj : फूलपुर में 30 मीटर तक सायकिल के साथ सड़क पर घिसटी ट्रक में फंसी छात्रा, दो टुकड़ों में बटा शव

संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

फूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। कोचिंग पढ़ने जा रही 11वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Student trapped in truck dragged along with bicycle for 30 meters on road in Phulpur, body split two pieces
सड़क हादसे में छात्रा की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार

फूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। कोचिंग पढ़ने जा रही 11वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी और वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाकर थाने पहुंचाया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Trending Videos

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रैनी गांव निवासी आनंद बहादुर यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी दूसरी संतान प्राची पास के आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना कोचिंग भी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे प्राची साइकिल से कोचिंग के लिए घर से निकली थी। जब वह मैलहन गांव के पाल बाजार के पास सड़क पार कर रही थी, तभी मुबारकपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद छात्रा का शव करीब 25 से 30 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया, और उसका शव दो हिस्सों में बट गया। जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। इस बीच गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के साथ सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी फूलपुर विवेक यादव का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

किताबों के सपने लिए निकली थी प्राची, सड़क पर बिखर गए अरमान

फूलपुर। सुबह घर से निकली प्राची की आंखों में पढ़ाई और बेहतर भविष्य के कई सपने थे। साइकिल पर सवार होकर वह रोज की तरह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर कुछ बड़ा करेगी, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रैनी गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा प्राची पढ़ाई को लेकर काफी मेहनती और गंभीर थी। वह रोजाना कोचिंग जाती थी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। शुक्रवार की सुबह भी वह उसी उम्मीद और उत्साह के साथ घर से निकली थी।

लेकिन मैलहन के पाल बाजार के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही पलों में किताबों और भविष्य के सपनों से भरी एक जिंदगी सड़क पर बिखर गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। जिस बेटी को सुबह पढ़ने के लिए विदा किया था, उसे इस हालत में देखकर पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। लोग यही कह रहे हैं कि तेज रफ्तार ने एक होनहार बेटी की जिंदगी छीन ली और एक परिवार के सपनों को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed