सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaitra Navratri 2026: On the first day of Navratri, devotees thronged the Devi temples

Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजते रहे जयकारे

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन देवी मंदिरों में आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा आराधना की गई। शक्तिपीठ अलोपशंकरी मंदिर, कल्याणी देवी और ललिता देवी मंदिरों के अलावा सभी देवी मंदिरों में भीड़ रही।

Chaitra Navratri 2026: On the first day of Navratri, devotees thronged the Devi temples
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अलोपशंकरी देवी का दर्शन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन देवी मंदिरों में आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा आराधना की गई। शक्तिपीठ अलोपशंकरी मंदिर, कल्याणी देवी और ललिता देवी मंदिरों के अलावा सभी देवी मंदिरों में भीड़ रही। घरों में भी कलश स्थापना की गई। विधि विधान से पूजन कर देवी का आह्वान किया गया। नारियल, चुनरी, दही, पंचमेवा का भोग लगाकर आरती उतारी गई। मंदिरों पर भीड़ के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती रही। देवी मंदिर जयकारों से गूंजते रहे। शहर के सिविल लाइंस, कटरा, चौक, मुट्ठीगंज, दारागंज, झूंसी, नैनी, फाफामऊ समेत सभी इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही। चारों तरफ देवी भक्ति गीत गूंजते रहे। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती, श्रीसूक्त, रामायण, दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। मंदिरों की फूलों और झालरों से सजावट की गई।  

Trending Videos



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed