सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   visit Maa Vaishno Devi has become difficult during Navratri, Express and Jammu Mail cancelled

Railway : नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन की राह हुई मुश्किल, एक्सप्रेस और जम्मू मेल है निरस्त

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

चैत्र नवरात्र पर मां वैष्णो देवी धाम जाने वाले भक्तों की डगर कठिन हो गई है। जम्मू जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें उधमपुर और जम्मू मेल निरस्त चल रही हैं। जबकि जम्मू तक जाने वाली एकमात्र ट्रेन मुरी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है।

visit Maa Vaishno Devi has become difficult during Navratri, Express and Jammu Mail cancelled
जम्मू मेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्र पर मां वैष्णो देवी धाम जाने वाले भक्तों की डगर कठिन हो गई है। जम्मू जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें उधमपुर और जम्मू मेल निरस्त चल रही हैं। जबकि जम्मू तक जाने वाली एकमात्र ट्रेन मुरी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है।

Trending Videos

दरअसल पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से रेल यातायात सामान्य नहीं हो सका है। इसका सीधा असर प्रयागराज के यात्रियों पर पड़ा है। जम्मू मेल (सूबेदारगंज से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा) पिछले छह माह से निरस्त चल रही है। वर्तमान में इसका संचालन अंबाला कैंट तक ही हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उधमपुर एक्सप्रेस (सूबेदारगंज से शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन) भी लंबे समय से बंद है जिससे सीधे जम्मू और उधमपुर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।अब मुरी एक्सप्रेस का ही एकमात्र विकल्प है। इसमें भी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) लंबी है। कंफर्म टिकट न मिलने से कई परिवारों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है।

देवी दर्शन को जाने वाले भक्तों में आक्रोश

राजरूपपुर के अखिलेश सिंह का कहना है कि नवरात्र पर रेलवे को विशेष प्रबंध करने चाहिए थे, लेकिन यहां तो महीनों से नियमित ट्रेनें ही बंद हैं। प्रयागराज से कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को अब दिल्ली जाकर ट्रेन बदलने या बस का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गोविंदपुर के अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल की आपदा के बाद से ही ट्रेनों का संकट बना हुआ है। नवरात्र में उम्मीद थी कि जम्मू मेल बहाल होगी, लेकिन अंबाला कैंट तक ही संचालन होने से दिक्कतें हो रही हैं।

 

जम्मू मेल और उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन जून में शुरू हो जाएगा। यात्री मुरी एक्सप्रेस से या फिर दिल्ली से जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए अन्य ट्रेनों से सफर कर वहां पहुंच सकते हैं। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed