{"_id":"69c36f347779d4a6590689cb","slug":"prayagraj-cold-storage-accident-leakage-reported-a-week-ago-no-one-paid-any-attention-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सामने आया 'मौत' का वीडियो, एक सप्ताह पहले दी थी लीकेज की सूचना; कोल्ड स्टोर गिरने के मामले में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सामने आया 'मौत' का वीडियो, एक सप्ताह पहले दी थी लीकेज की सूचना; कोल्ड स्टोर गिरने के मामले में बड़ा खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:04 PM IST
सार
प्रयागराज के फाफामऊ के चंदापुर गांव में सोमवार को हुए हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। यह हादसा अचानक नहीं हुआ, बल्कि एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है। एक सप्ताह पहले लीकेज की सूचना दी गई थी। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था।
प्रयागराज में कोल्ड स्टोर के धराशायी होने का 58 सेकंड का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हादसे से ठीक पहले ही कुछ लोग वीडियो बनाते दिख रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में दिख रहा है कि बिल्डिंग धीरे-धीरे हिल रही है। आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को भांपते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में कुछ लोग बोल रहे हैं कि अब बिल्डिंग गिर जाएगी और कुछ ही देर में इमारत भरभराकर गिर गई।
Trending Videos
2 of 16
कोल्ड स्टोरेज में हादसे के बाद मलबे में दबीं आलू की बोरियां
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो से सवाल उठ रहे हैं कि जब लोगों को पता चल गया था कि कोल्ड स्टोर ढहने वाला है तो शोर मचाकर मजदूरों को वहां से निकाला क्यों नहीं गया। फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने कहा कि हो सकता है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा पहले गिर गया हो, इसलिए मौके पर मौजूद कुछ लोग वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
हादसे के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से सरिया लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के फाफामऊ के चंदापुर गांव में सोमवार को हुए हादसे से मोरहू के मोहरिया निवासी ऑपरेटर जगदीश का परिवार उजड़ गया। जगदीश अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके पीछे दो मासूम बेटे, पत्नी, बूढ़ी मां और भाई का भरा-पूरा परिवार है, जो अब बेसहारा हो गया है।
4 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद राहत कार्य में लगई गई जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
जगदीश की पत्नी साधना देवी के अनुसार यह हादसा अचानक नहीं हुआ, बल्कि एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है। साधना देवी ने नम आंखों से बताया कि उसके पति तीन दिन से काफी परेशान थे। पूछने पर बताया था कि कोल्ड स्टोर में लगी गैस की टंकी में लीकेज है, जिसे ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 16
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद राहत कार्य में लगई गई जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के पहले पति जगदीश ने कोल्ड स्टोर के मुंशी राम मूरत को अमोनिया गैस की टंकी में लीकेज होने की जानकारी भी दी थी। उन्होंने खुद बताया था कि गैस रिस रही है, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।