सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After digging the foundation, the adjacent house collapsed while tying the pillar, the laborer died

Prayagraj : नींव की खोदाई के बाद पिलर बांधने के दौरान बगल का मकान ढहा, मजदूर की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Mar 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Prayagraj News : शहर के साउथ मलाका इलाके में प्लाट के लिए नींव की खुदाई के दौरान बगल का जर्जर मकान धराशायी हो गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला। हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। 

After digging the foundation, the adjacent house collapsed while tying the pillar, the laborer died
साउथ मलाका में मकान ढहने के बाद बचाव कार्य में जुटे एनडीआरएफ के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में मंगलवार को एक प्लॉट की नींव की खोदाई के बाद पिलर बांधने के दौरान बगल के जर्जर मकान का एक हिस्सा ढहने से मजदूर विनोद कुमार (40) की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर शारदा घायल हो गया। घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Trending Videos

साउथ मलाका के रहने वाले प्रकाश केसरवानी के मकान के बगल में स्थित एक प्लॉट की नींव की खोदाई और बीम बांधने का काम चल रहा था। ठेकेदार की देखरेख में नौ मजदूर काम कर रहे थे। मिर्जापुर जिले के थाना हलिया के भैसोड़ा गांव निवासी मजदूर विनोद भी अपनी पत्नी रन्नो के साथ यहां काम करने आया था। वहीं, शारदा भी उसी के गांव का रहने वाला है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रकाश केसरवानी के मकान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर विनोद और शारदा इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता, कोतवाली प्रभारी संजय राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई, जबकि शारदा की हालत गंभीर बनी हुई है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में ठहरे थे सभी मजदूर

घटना के बाद कोतवाली के अलावा जार्ज टाउन, अतरसुइया समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि सभी मजदूर मेडिकल कॉलेज परिसर में ठहरे थे। पुलिस ठेकेदार की तलाश में जुट गई है। वहीं, विनोद की मौत से पत्नी रन्नो का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

निर्माण कार्य कौन करा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हुई है। फरार ठेकेदार की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed