फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Female *Shiksha Mitra* (para-teacher) riding a bike dies in accident; husband injured

Prayagraj News : हादसे में बाइक सवार महिला शिक्षामित्र की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, वाराणसी में थीं तैनात

Sat, 11 Jul 2026 12:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के बगहां गांव के सामने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Female *Shiksha Mitra* (para-teacher) riding a bike dies in accident; husband injured
रीता देवी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के बगहां गांव के सामने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार को सुबह सात बजे हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी रीता देवी (42) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में  बतौर शिक्षामित्र तैनात  थीं। शनिवार को तड़के वह पति अरविंद पटेल के साथ बाइक से शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के लिए निकली थीं। सुबह करीब सात बजे हाईवे पर हंडिया के बगहां के सामने पहुंचने पर वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इसके बाद अनियंत्रित होकर दंपती सड़क पर गिर गए। ट्रक रीता देवी को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे अरविंद गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायल अरविंद को तत्काल अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस ने झारखंड निवासी चालक संजय यादव को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रीता को एक बेटी प्रगति (18) और बेटा आदित्य (15) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed