फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of youth missing for three days found in a well; police had not registered a missing person report.

Prayagraj : तीन दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली, पुलिस ने नहीं दर्ज की थी गुमशुदगी

Sat, 11 Jul 2026 02:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आनापुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनापुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

नवाबगंज थाने के आनापुर चौकी अंतर्गत भवानीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक की लाश कुएं में देखी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Body of youth missing for three days found in a well; police had not registered a missing person report.
कुएं में शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

नवाबगंज थाने के आनापुर चौकी अंतर्गत भवानीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक की लाश कुएं में देखी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह लाश क्षेत्र  के पारसपुर भगदेवरा निवासी सूरज कुमार (40) की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुएं में पानी भरा जा रहा है। लाश उतराने के बाद बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद ही शव की शिनाख्त हो सकेगी। फिलहाल परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के पारसपुर भगदेवरा गांव निवासी सूरज कुमार (40) प्रयागराज शहर में कोई काम धंधा करते थे। रोज वह घर से प्रयागराज आते थे और शाम को लौटते थे। 29 जून को वह शहर के लिए निकले लेकिन शाम तक घर नहीं आए। उनकी पत्नी सोनाली देवी तबीयत खराब होने के कारण मायके में थीं। पति के लापता होने की सूचना पर उन्होंने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दियाा। सोनाली का आरोप है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं  दर्ज की। जिससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर सूरज की खोजबीन हर संभावित स्थान पर करने में जुटे थे।
विज्ञापन


इसी बीच शनिवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के एक सूखे  कुएं में एक युवक की लाश देखी गई। जानकारी होने पर सूरज के परिजन वहां पहुंचे और बिलखने लगे। उनका कहना था कि यह लाश सूरज की ही है। पुलिस ने अगर समय से खोजबीन की होती तो सूरज की मौत नहीं होती। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार कुआं 50 फीट गहरा है। उसमें किसी युवक लाश दिखाई दे रही है। कुएं में पानी भरा जा रहा है। शव उतराने के बाद उसे निकाला जाएगा। इसके बाद ही शव की शिनाख्त हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed