{"_id":"69cae2b714eb72906e0a3c3f","slug":"teenager-dies-three-others-injured-in-lightning-strike-allahabad-news-c-407-1-kor1001-13056-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, तीन झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जादीपुर गांव में सोमवार को शाम 5:30 बजे के करीब बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ गई एक किशोरी की झुलस कर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूर झुलस गए। झुलसे लोगों को सीएचसी कोरांव ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने है 15 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, राजकली पत्नी लालचंद अपनी बेटी काजल, देवरानी अंजोरा देवी और भतीजी शिखा के साथ मजदूरी करने गए थे। कटे हुए गेहूं का बोझ बांधते समय अचानक बिजली गिर गई। इस दौरान बिजली की चपेट में आकर 15 वर्षीय किशोरी काजल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंजोरा देवी पत्नी मूलचंद, राजकली पत्नी लालचंद और शिखा पुत्री प्रेमचंद झुलस गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायलों का सीएचसी कोरांव में ही भर्ती कराया गया है।
Trending Videos