{"_id":"6a38df82f8d0ed8d9709d4d7","slug":"tgt-pgt-aspirants-reach-the-protest-site-for-a-decisive-battle-demand-recruitment-under-the-old-rules-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आरपार की लड़ाई के लिए धरना स्थल पर पहुंचे टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थी, पुरानी नियामावली से हो भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आरपार की लड़ाई के लिए धरना स्थल पर पहुंचे टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थी, पुरानी नियामावली से हो भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
टीजीटी और पीजीटी के रिक्त पड़े लगभग 23,775 पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर सोमार को युवा मंच के नेतृत्व में एक बार फिर पत्थर गिरजाघर प्रदर्शन और आंदोलन शुरू कर दिया गया है।
सिविल लाइंस धरना स्थल पर प्रदर्शन करते टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टीजीटी और पीजीटी के रिक्त पड़े लगभग 23,775 पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर सोमार को युवा मंच के नेतृत्व में एक बार फिर पत्थर गिरजाघर प्रदर्शन और आंदोलन शुरू कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिना ठोस और लिखित आश्वासन के वह अपना धरना खत्म नहीं करेंगे। इस बार की लड़ाई आरपार की होगी।
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली के आधार पर ही जारी किया जाना चाहिए। नई नियमावली लागू कर विज्ञापन जारी किए जाने की स्थिति में लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो जाएगा तथा बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी आवेदन के अवसर से वंचित हो जाएंगे, जो वर्षों से भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। यदि पुरानी नियमावली को दरकिनार कर नई व्यवस्था के तहत विज्ञापन जारी किया जाता है तो यह लाखों युवाओं के साथ अन्याय होगा। युवा मंच इस मुद्दे पर लगातार संघर्षरत है और तब तक आंदोलन जारी रहेगा, जब तक अभ्यर्थियों के हितों के अनुरूप निर्णय नहीं लिया जाता।