सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The youth was taken to a deserted place and robbed of Rs 30,000

Prayagraj News: युवक को सुनसान जगह ले जाकर 30,000 रुपये छीने

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 01 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The youth was taken to a deserted place and robbed of Rs 30,000
विज्ञापन
घरेलू अनबन के चलते मुंबई जाने के लिए घर से निकले मंसूराबाद निवासी युवक के साथ छिनैती हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को स्टेशन छोड़ने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गए। वहां, मारपीट कर युवक से 30,000 रुपये छीन लिए। पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान कर पुलिस को तहरीर दी है।
Trending Videos


पीड़ित मोहम्मद सैफ के अनुसार बीते 27 अप्रैल को वह 30 हजार रुपये लेकर मुंबई जाने के लिए मंसूराबाद बाईपास पर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। रात करीब 12 बजे बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उसे स्टेशन छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। बदमाश युवक को रेलवे स्टेशन ले जाने के बजाय लालगोपालगंज-बिहरिया मार्ग पर रेलवे फाटक के पास सुनसान स्थान पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहले से अन्य लोग मौजूद थे। बदमाशों ने मारपीट कर युवक की जेब में रखे रुपये छीन लिए। वहां से बचकर पीड़ित रेलवे स्टेशन पहुंचकर एक यात्री के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। बृहस्पतिवार दोपहर जब पीड़ित घटनास्थल पर गया तो पास स्थित फर्नीचर कारखाने में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पीड़ित कारखाने के दरवाजे पर पहुंचा, तभी उसे देखते ही संदिग्ध फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी की फोटो सहित लालगोपालगंज पुलिस चौकी में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed