सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tractor runs over innocent child playing outside home; dies

Prayagraj News: घर के बाहर खेल रही मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 18 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tractor runs over innocent child playing outside home; dies
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में मंगलवार शाम एक हादसे में एक बालिका की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई।

रावण टोला निवासी विक्रम बंसल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रोजी बंसल (6) मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कनक नगर की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने बताया कि पिता विक्रम बंसल की तरफ से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार कर, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed