सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two siblings drowned in a pond while bathing, causing chaos in the family.

Prayagraj : नहाने गए सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Sun, 31 May 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। काफी देर बाद दोनों का शव तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

Two siblings drowned in a pond while bathing, causing chaos in the family.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। काफी देर बाद दोनों का शव तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

Trending Videos


कटियाही गांव निवासी मनमोहन यादव की पुत्री सुषमा यादव की शादी सोरांव क्षेत्र में अवधेश कुमार यादव के साथ हुई है। सुषमा को पांच बच्चे तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने बच्चों के साथ मायके (कटियाही) में ही रहती है। रविवार उसके दो बच्चे सचिन (12) और मधु (14) नहाने के लिए घर के पास स्थित तालाब में गए थे। काफी देर बाद भी नहाकर नहीं निकलने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई तो भाई-बहन की लाश तालाब में मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सचिन कक्षा तीन और मधु कक्षा छह में पढ़ती थी। दोनों गांव के ही स्कूल में पढ़ने जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed