सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP PCS: 28 daughters will take charge of administration and police, women will hold one-third of the 932 posts

UP PCS  : प्रशासन और पुलिस की कमान संभालेंगी 28 बेटियां, 932 में एक तिहाई पदों पर महिलाएं

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Mar 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

पीसीएस-2024 के अंतिम चयन परिणाम ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश में अब प्रशासन और पुलिस की कमान बेटियों के हाथों में आने जा रही है। बड़ी बात है कि डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में से 21 बेटियां हैं और डिप्टी एसपी के 17 में से सात पदों पर बेटियों का चयन हुआ है।

UP PCS: 28 daughters will take charge of administration and police, women will hold one-third of the 932 posts
यूपीपीसीएससी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

पीसीएस-2024 के अंतिम चयन परिणाम ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश में अब प्रशासन और पुलिस की कमान बेटियों के हाथों में आने जा रही है। बड़ी बात है कि डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में से 21 बेटियां हैं और डिप्टी एसपी के 17 में से सात पदों पर बेटियों का चयन हुआ है। 932 पदों में से एक तिहाई पदों पर महिला अभ्यर्थी चयनित हुई हैं। वहीं, असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के 196 में से 76 पदों और एआरटीओ के 16 में से छह पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसी तरह ट्रेजरी ऑफिसर के 22 पदों में से छह पदों की जिम्मेदारी बेटियां संभालेंगी और जिला कमांडेंट होमगार्ड के दो पदों में से एक पद पर महिला अभ्यर्थी का चयन किया गया है।

Trending Videos


सहायक आयुक्त उद्योग के 18 पदों में से सात पर बेटियों ने सफलता हासिल की। वहीं, खंड विकास अधिकारी के पदों पर चयनित 72 में से 24 बेटियां हैं। जबकि समाज कल्याण अधिकारी के नौ में से तीन पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। खास यह है कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के एकमात्र पद पर महिला अभ्यर्थी गरिमा सिंह का चयन हुआ है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पांच में से तीन और जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी के चार में से तीन पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें प्रिया शर्मा, साक्षी गुप्ता व एनाक्षी गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा नायब तहसीलदार के 258 पदों में से 67 पदों पर महिला अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं, डिप्टी जेल के 60 में से 16 पदों की कमान बेटियां संभालेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर के पदों पर हुआ इनका चयन

नेहा पांचाल, अनन्या त्रिवेदी, अभय प्रताप सिंह, अनामिका मिश्रा, नेहा सिंह, दीप्ति वर्मा, पूजा तिवारी, अनुराग पांडेय, शुभम सिंह, आयुष पांडेय, नेहा तोमर, संतोष प्रजापति, सुषमा यादव, विनय कुमार उपाध्याय, दीक्षा अग्रवाल, गरिमा शर्मा, करिश्मा चौहान, हर्ष पुष्पाकर, कुमारी ज्योति, सोनम यादव, श्वेता वर्मा, पंकज वर्मा, अनुराग प्रताप सिंह, हरिवेंद्र सिंह गुज्जर, श्वेता गुप्ता, शृष्टि चौधरी, अभय सिंह राजपूत, अंकित पांडेय, श्वेता द्विवेदी, कृतिका चौधरी, सचिन कुमार, सोनाली सिंह, विनय कुमार, अविनाश कुमार, जैसमिन वर्मा, प्राची, मो. गुलरेज खान।

डिप्टी एसपी के पदों पर हुआ इनका चयन

नकुल उपाध्याय, अनिमेष अवस्थी, आकृति शुक्ला, स्वदेश शर्मा, गुरमन कौर गिल, तुल्सा त्रिवेदी, हर्ष कुमार सिंह, अदिति पुनेठा, अनुराग यादव, अंजुले गुप्ता, राजू मोदनवाल, विमलेश कुमार, श्वेता त्यागी, अवतार सिंह, वरुण कुमार, बृजेंद्र कुमार भारतीया, रुचि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed