सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man was hacked to death with an axe inside his house in Jhunsi, and the accused dumped the body in front

Prayagraj : झूंसी में घर के भीतर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपियों ने शव अपने घर के सामने फेंका

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के बजहा गांव में घर के भीतर कुलदीप बिंद (24) पुत्र राममूरत बिंद की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को अपने घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

young man was hacked to death with an axe inside his house in Jhunsi, and the accused dumped the body in front
झूंसी के बजहा गांव में युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़ और पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के बजहा गांव में घर के भीतर कुलदीप बिंद (24) पुत्र राममूरत बिंद की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को अपने घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


बजहा गांव निवासी राममूरत बिंद के छह बेटों और चार बेटियों में कुलदीप बिंद आठवें नंबर पर था। वह मेहनत मजदूरी कर कर परिवार का भरण पोषण करता था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम को तकरीबन छह बजे वह गांव में देखा गया था। इसके बाद रात में तकरीबन 10 बजे बड़ी बहन जया ने भी उसे घर के पास में ही देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार की सुबह तकरीबन सात बजे उसकी हत्या की खबर गांव में फैली तो खलबली मच गई। युवक कुलदीप अपने घर के आगे रहने वाले सगे भाई मुन्ना और पप्पू बिंद के घर गया था। वहीं पर शराब पीने के बाद घर के भीतर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर के भीतर ही लोहे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को सोमवार की भोर में हत्यारोपियों ने अपने घर के सामने ही सड़क के किनारे फेंक दिया। युवक कुलदीप के हत्या की खबर परिजनों को हुई तो खलबली मच गई। सभी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। आरोपी घर में ताला बंद करके फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed