फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies after bike crashes into truck parked on highway in the rain.

Prayagraj News: बारिश में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike crashes into truck parked on highway in the rain.
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर गंधियाव गांव के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे सड़क के बीचोबीच खड़े खराब ट्रक में बाइक सवार भिड़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रैपुरा गांव निवासी रविशंकर निषाद (24) औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक हैचिंग कंपनी (अंडा से चूजा बनाने वाली कंपनी) में काम करता था। वह रात करीब 10:30 बजे बाइक से ड्यूटी के लिए निकला था। गंधियाव के पास हाईवे पर एक खराब ट्रक बीच सड़क में खड़ा था। तेज बारिश की वजह से वह ट्रक को देख नहीं सका और वाहन के पिछले हिस्से में बाइक सहित घुस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर के जरिये शनिवार सुबह मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविशंकर दो भाइयों में सबसे बड़ा। उसके पिता ओमप्रकाश निषाद मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत से मां कुसुम देवी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक का चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed