फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi: Narendra Modi and Adani have shut the doors to employment in India; locks have been put on all f

Rahul Gandhi: प्रयागराज में केंद्र पर बरसे राहुल, बोले- नरेंद्र मोदी और अदाणी ने रोजगार के दरवाजे किए बंद

Sat, 08 Aug 2026 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 09:18 PM IST
सार

rahul Gandhi : प्रयागराज पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में रोजगार के सभी पांचों सेक्टरों के दरवाजे युवाओं के लिए बंद हैं। शिक्षण संस्थानों से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक पर आरएसएस का कब्जा है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi: Narendra Modi and Adani have shut the doors to employment in India; locks have been put on all f
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी ने कहा कि भारत 40 प्रतिशत ऊर्जावान नौजवान रहते हैं। इसके सामने चाइना कुछ भी नहीं है। इन युवाओं को सिस्टम ने डेटा के चक्रव्यूह में फंसा रखा है। 21वीं सदी डेटा की है। सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान में है। देश का हर युवा एक जीबी डेटा सोशल मीडिया पर रील बनाने में खर्च कर रहा है। देश में सिर्फ 12 प्रतिशत युवाओं को नौकरी मिलती है। सोशल मीडिया 21वीं सदी का नशा है। बीए, एमए, एमएससी की डिग्री वाले युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। कहा जाता है कि ब्लिंकिट और ऊबर में काम करो। 

विज्ञापन


रोजगार के पांचों दरवाजे बंद

राहुल गांधी ने कहा कि देश में रोजगार के सभी पांचों दरवाजे बंद हैं। पहला मैन्यूफैक्चरिंग का दरवाजा है। नोटबंदी और गलत जीएसटी के चलते लेदर, टेक्सटाइल्स, ऑटोमोबाइल सेक्टर बंद हो गया है। दूसरा इंटरप्रेन्योरशिप जिसे स्टार्टअप इंडिया कहा जाता है बंद है। बैंक वाले छोटे व्यापारी, लघु, सूक्ष्म और मध्यम वर्ग के कारोबारियों को लोन नहीं देते हैं, जबकि अदाणी और अंबानी  को लाखों करोड़ रुपये दे देंगे। 90 फीसदी  एमएसएमई को लोन नहीं मिलता है। तीसरा सरकारी नौकरी है, जो पेपर लीक  और गलत सिस्टम का शिकार है। 150 में एक युवा को सरकारी नौकरी मिलती है। चौथा पब्लिक सेक्टर है, जो 10 साल पहले 14 लाख युवओं को रोजगार देता था।
विज्ञापन


इसका निजीकरण कर दिया गया। प्राइवेट स्कूल, प्राइवेट अस्पताल बंद हो गए। नवरत्न, बीएसएनएल, एयरपोर्ट बेच दिया गया अडानी को दे दिया गया। पांचवां और आखिरी है आईटी सेक्टर. बैंक, सॉफ्टवेयर का क्षेत्र। जिसे एआई के माध्यम से खत्म कर दिया गया। पांचों दरवाजों पर ताला लग गया है। मजदूरी करने के अलावा युवाओं के पास कोई रास्ता नहीं है। इसलिए आपको भयंकर दर्द हो रहा है। डेटा आपका, दर्द आपका, दौलत इनकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व के अमीरों की सूची में अदाणी 600 से दूसरे नंबर पर आ गए

राहुल गांधी ने कहा कि विश्व के सबसे धनी लोगों की सूची में अदाणी 10 साल पहले 600वें नंबर पर थे। 10 साल में इनकी संपत्ति में 30 गुना से ज्यादा इजाफा हो गया और यह विश्व के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हो गए। भारतीय जनता पार्टी का बैंक बैलेंस 10 साल पहले 150 करोड़ का होता था। आज यह 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। नरेंद्र मोदी युवाओं को भटकाते हैं। यह वोट चोरी करते हैं और युवाओं की सोच पर कंट्रोल करने का प्रयास करते हैं। 

हर जगह प्रचारक

राहुल ने कहा कि आज हर जगह मोहन भागवत ने आरएसएस के प्रचारक बैठा रखे हैं। विश्वविद्यालयों में आरएसएस प्रचारकों को वाइस चांसलर बनाया जा रहा है। ब्यूरोक्रेट्स में प्रचार, मीडिया में प्रचारक, ज्यूडिशियरी में प्रचारक, पैरामिलिट्री में भी प्रचारकों को रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed