सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies after his bike crashes into a parked truck while returning from a friend's wedding

Prayagraj News: दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की बाइक खड़े ट्रक में घुसी, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 18 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after his bike crashes into a parked truck while returning from a friend's wedding
बरौत में मृतक विकास बिंद फाइल फोटो।
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी स्थित जीटी रोड पर बुधवार देर रात करीब 3:00 बजे खड़े ट्रक में युवक बाइक लेकर घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विकास कुमार बिंद (24) पुत्र लालमनी बिंद निवासी बसही किसुनपुर, थाना कोइरौना, जनपद भदोही अपने एक मित्र की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह भीटी कस्बा स्थित जीटी रोड पर पहुंचा कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विकास एक बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह शहर में प्राइवेट काम करता था और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed