{"_id":"6a1dbe160845d5838e0bf756","slug":"12-roads-in-rural-areas-will-be-improved-with-347-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-157621-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 3.47 करोड़ से संवरेंगी ग्रामीण क्षेत्र की 12 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 3.47 करोड़ से संवरेंगी ग्रामीण क्षेत्र की 12 सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 3.47 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। विधान मंडल स्थानीय क्षेत्र विकास निधि व त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करेगा।
योजना के तहत कई गांवों में संपर्क मार्गों का निर्माण, सड़कों का लेपन, पिच मार्गों का विकास और अन्य जनसुविधा से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। कई स्थानों पर जर्जर मार्गों के सुधार और लेपन का कार्य भी कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इल्तिफातगंज टाउन एरिया से जुड़े मीरानपुर, वभनपुर, कटरिया, डलमऊ और जिगना गांवों में सोलर एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाने की योजना स्वीकृत की गई है। इस कार्य पर करीब 18.41 लाख रुपये की लागत आएगी। इन लाइटों को सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर स्थापित किया जाएगा जिससे रात के समय आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में हीड़ी पकड़िया से नरहरपुर बडेरिया मार्ग पर स्थित जय बुढ़वा बाबा धाम और बुढ़वा बाबा खेल मैदान के समीप आरसीसी स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर 9.98 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। यह स्वागत द्वार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही 12 मार्गों का कायाकल्प भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन मार्गों का होगा कायाकल्प
रामपुर जैसिंहपुर में हरथुअवा तालाब से उच्च प्राथमिक विद्यालय संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य 33.24 लाख से कराया जाएगा। राजस्व ग्राम सैदपुर भितरी में पिच मार्ग से खंडवा पुरवा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य 23.03 लाख से कराया जाएगा। विकासखंड रामनगर के ग्राम मूसेपुर मोकलपुर में हंसवर आरोपुर मुख्य मार्ग पर धर्मराज के घर से उत्तर मकतब स्कूल तक पिच कार्य 33.55 लाख से कराया जाएगा। सेमरी पिच मार्ग से पहाड़पुर होकर खड़हरा विद्यालय के पास पिच मार्ग तक 31.33 लाख रुपये से निर्माण कराया जाएगा। कमनापुर अचलपुर संपर्क मार्ग से गुरू प्रसाद केन घर तक लेपन कार्य 32.71 लाख से कराया जाएगा। सम्मनपुर पिच मार्ग से वाजिदपुर पिच मार्ग तक लेपन कार्य 29.36 लाख से करवाया जाएगा। ग्राम भिखारीपुर से मदारपुर माइनर (अलनपुर) तक लेपन कार्य 33.68 लाख से होगा। बेवाना मंशापुर रोड पर मोमिन चौराहे से जगत के घर तक लेपन कार्य 33.04 लाख से, बेलउवा मालीपुर पिच रोड पर उदयराज चौराहे से पुलिया तक लेपन कार्य 17.92 लाख से, अकबरपुर इल्तिफातगंज बाजार से अरुण के दुकान से ईसरपुर गांव तक लेपन कार्य 20.29 से कराया जाएगा। ग्राम रसूलपुर दियरा पिच रोड से तैयबा के घर तक लेपन कार्य पर 17.02 लाख रुपये, विकासखंड रामनगर के ग्राम बेलवरिया प्रतापपुर संपर्क मार्ग से रामअवध स्मारक पीजी काॅलेज कसदहा के पीछे माइनर की पटरी पर कसदहा मुख्य मार्ग तक पिच कार्य पर 14 लाख रुपये खर्च होंगे।

Trending Videos