सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncle shot nephew over mining dispute, injured

Ambedkar Nagar News: खनन के विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, जख्मी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Uncle shot nephew over mining dispute, injured
 जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती गोली लगने से घायल आशुतोष सिंह व अन्य। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/ भीटी। महरुआ के सिलावट गांव में मिट्टी खनन को लेकर हुए विवाद में रविवार देर रात मुर्गी फार्म से घर लौट रहे भतीजे आशुतोष सिंह पर उनके चाचा रुद्रप्रताप सिंह ने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली आशुतोष के हाथ में धंस गई जबकि दूसरी चीरते हुए निकल गई। गंभीर रूप से जख्मी युवक का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आशुतोष के बाबा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।


सिलावट गांव निवासी आदित्य सिंह उर्फ शिवम के मुताबिक उनके भाई आशुतोष सिंह जेसीबी मशीन संचालित करते हैं। रविवार को वह महरुआ के एक व्यक्ति के खेत में काम करा रहे थे। इस दौरान उनके चाचा रुद्रप्रताप सिंह वहां पहुंचे और चालक को गालियां देते हुए विवाद करने लगे। इसके बाद आशुतोष ने जेसीबी मशीन को वापस बुलवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे जब वह गांव में स्थित अपने मुर्गी फार्म से पैदल घर जा रहे थे। तभी रास्ते में चाचा रुद्रप्रताप सिंह ने उनको आवाज देकर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक चाचा ने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली आशुतोष के बाएं हाथ को चीरती हुई बाहर निकल गई। दूसरी गोली उनके हाथ में जा धंसी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख रुद्रप्रताप वहां से भाग गए। हमले की जानकारी ग्रामीणों ने पहले परिजनों उसके बाद डायल 112 को दी। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

मिट्टी खनन को लेकर चलती थी प्रतिस्पर्धा
ग्रामीणों के मुताबिक रुद्रप्रताप सिंह उर्फ जिलेदार चार भाई थे। बड़े भाई सत्यनाराण की मौत हो चुकी है। तीन भाई रुद्रप्रताप सिंह, बृजेंद्र सिंह और इंद्रसेन सिंह सभी अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। तीनों भाइयों के पास अपनी-अपनी जेसीबी मशीन है। इसी से वह मिट्टी खनन के साथ ही अन्य काम कराते हैं। इसी को लेकर इनके बीच प्रतिस्पर्धा रहती थी। रुद्रप्रताप व आशुतोष के बीच कई बार पहले भी विवाद हो चुका है। आशुतोष सिंह के भाई आदित्य सिंह उर्फ शिवम करणी सेना के अवध प्रांत के उपाध्यक्ष भी हैं।
टीमें कर रहीं आरोपी की तलाश
रुद्रप्रताप सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

- लक्ष्मीकांत मिश्रा, सीओ भीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed