{"_id":"6a1dbdca239b43554900b06b","slug":"transfer-of-15-gram-panchayat-officials-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-157614-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 15 ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 15 ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने जनहित, प्रशासनिक और निजी अनुरोध के आधार पर जिले के 15 ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। अधिकारियों को तुरंत नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार दिवाकर वर्मा को जलालपुर से अकबरपुर, आलोक कुमार उपाध्याय को जहांगीरगंज से रामनगर, अशोक कुमार मौर्य को रामनगर से जहांगीरगंज और रंजय मौर्य को जहांगीरगंज से जलालपुर स्थानांतरित किया गया है। इन सभी के तबादले निजी अनुरोध के आधार पर किए गए हैं। जनहित के आधार पर शासन की नीतियों के तहत उपेंद्र प्रताप सिंह को टांडा से जहांगीरगंज, बृजेश यादव को भियांव से जलालपुर, राजेंद्र कुमार को अकबरपुर से कटेहरी और अशोक कुमार यादव को जलालपुर से अकबरपुर भेजा गया है। इसी क्रम में बबिता वर्मा को जलालपुर से भियांव, अजय कुमार को टांडा से रामनगर, नीलम वर्मा को टांडा से अकबरपुर, सरिता शुक्ला को कटेहरी से टांडा, सैयद नदीम रजा को अकबरपुर से टांडा और शैलजा को टांडा से बसखारी स्थानांतरित किया गया है।
आदेश के अनुसार मित्रसेन यादव को भियांव से कटेहरी विकास खंड में प्रशासनिक आधार पर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानांतरित किया गया है। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि विकास खंडों में कार्यों के सुचारु संचालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos