फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 candidates from Ambedkarnagar secured ranks in NEET

Ambedkar Nagar News: नीट में अंबेडकरनगर के 20 अभ्यर्थियों ने हासिल की रैंक

Fri, 17 Jul 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
20 candidates from Ambedkarnagar secured ranks in NEET
नीट परीक्षा में सफलता मिलने की मिठाई ​खिलाकर खुशी का इजहार करते मोहम्मद सैफ के परिजन।संवाद
अंबेडकरनगर। सीमित संसाधनों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जिले के मेधावी छात्रों ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। जिले के करीब 20 अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर रैंक हासिल कर अंबेडकरनगर का नाम भी रोशन किया है। इन छात्रों की सफलता के पीछे वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासित तैयारी और अभिभावकों व शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

सफल अभ्यर्थियों में जलालपुर के उस्मानपुर निवासी जफर मोहसिन अब्बास ने 649 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 1545वीं रैंक प्राप्त की। दरगाह किछौछा निवासी मोहम्मद सैफ ने 614 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 6292वीं रैंक और कैटेगरी रैंक 2635वीं हासिल की। वहीं, टांडा के धौरहरा निवासी आनंद मिश्रा ने 585 अंकों के साथ ऑल इंडिया 15744 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1786 रैंक हासिल की है। छज्जापुर निवासी उम्मे ऐमन ने 584 अंक और अकबरपुर के गोविंद गणेशपुर निवासी सौरभ साहू ने 578 अंक प्राप्त किए। बसखारी की छात्रा जकिया अंजुम ने 720 में से 618 अंक अर्जित करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5417 हासिल की है।
विज्ञापन

अन्य सफल अभ्यर्थियों में टांडा के मोहिउद्दीनपुर डिहवा दौलतपुर निवासी आकाश वर्मा (566 अंक), बलईपुर निवासी हेमंत सैनी (590 अंक), जलालपुर के डीह भियांव निवासी पूजा निषाद (575 अंक), टांडा के सुलेमपुर परसावां निवासी सिद्धांत चतुर्वेदी (564 अंक), दर्जीपुर अजमेरी बादशाहपुर निवासी मीनाक्षी यादव (567 अंक), जलालपुर के नगपुर निवासी कृष्ण कुमार मौर्य (565 अंक), बासूपुर निवासी अद्वितीय पटेल (565 अंक) और आलापुर के सतरही निवासी खुशबू गौतम (527 अंक) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टांडा के जैनुद्दीनपुर निवासी अबू बकर ने 568 अंक हासिल किए। हंसवर के सेमऊर खानपुर निवासी हाफिज अब्दुर रहमान, जलालपुर के नगपुर निवासी तस्बीह जहरा, आलापुर के नीबा गांव निवासी खान समरीन, दुमदुमा निवासी शालिनी, जहांगीरगंज के ऐनवा निवासी फुरकान, जलालपुर के बंदीपुर निवासी उत्कर्ष निगम और पैकौली बाजार निवासी विमल अग्रहरि ने भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण की।

नीट परीक्षा में सफलता मिलने की मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते मोहम्मद सैफ के परिजन।संवाद

नीट परीक्षा में सफलता मिलने की मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते मोहम्मद सैफ के परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed