{"_id":"6a5b0ced7deeae5c30009a09","slug":"video-video-saravara-thapa-sahakara-sagha-ma-khatha-vataranae-thapa-kasana-lta-braga-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सर्वर ठप, सहकारी संघ में खाद वितरण ठप, किसान लौटे बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सर्वर ठप, सहकारी संघ में खाद वितरण ठप, किसान लौटे बैरंग
जलालपुर स्थित सहकारी संघ में सर्वर ठप होने से उर्वरक वितरण पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खाद लेने पहुंचे दर्जनों किसानों को तकनीकी समस्या के कारण बिना उर्वरक लिए ही वापस लौटना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई है।
धान की फसल के लिए उर्वरक की सबसे अधिक जरूरत के बीच सर्वर खराब होने से किसान लगातार सहकारी संघ के चक्कर काट रहे हैं। बसिया निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह पिछले सात दिनों से खाद लेने आ रहे हैं, लेकिन हर बार सर्वर खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। वहीं उस्मापुर के मोहम्मद रमजान और तारापुर इस्माइलपुर के शब्बीर ने भी तीन-तीन दिनों से लगातार चक्कर लगाने के बावजूद खाद नहीं मिलने की बात कही।
सहकारी संघ के सचिव अभिषेक ने बताया कि तकनीकी कारणों से सर्वर काम नहीं कर रहा है, जिससे आधार सत्यापन नहीं हो पा रहा है। सर्वर ठीक होते ही किसानों को उर्वरक का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहकारी संघ में फिलहाल 548 बोरी यूरिया और 25 बोरी डीएपी उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।