{"_id":"6a5a6175d35440f209009dc2","slug":"fire-at-district-hospital-due-to-short-circuit-panic-ensues-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-160799-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में शॉर्ट सक्रिट से आग, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में शॉर्ट सक्रिट से आग, भगदड़
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट के बाहर निकलते मरीज व तीमारदार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक्सरे कक्ष के बाहर एमसीबी पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद गलियारे में धुआं भर गया, इससे परिसर में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए मरीज और तीमारदार धक्का-मुक्की करते नजर आए। अस्पताल कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया।
जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। अल्ट्रासाउंड से लेकर एक्सरे व सीटी स्कैन कराने वाले आने अपनी बारी की इंतजार में थे। इसी दौरान अचानक एक्सरे कक्ष के बाहर लगे एमसीबी पैनल में शाॅर्ट सर्किट के बाद आग लग गई, जिससे तेज धुआं उठने लगा। देखते ही देखते ही पूरे गलियारे में धुआं भर गया। गलियारे में धुआं भरते ही लोग बचने के लिए भागने लगे।
जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. पीएन यादव और मैनेजर अपने कार्यालयों में बैठे थे। इसी दौरान सीसीटीवी में लोगों को भागते देखे आननफानन सीएमएस और मैनेजर भी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। आग पर काबू पाने के बाद पैनल का मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इससे करीब डेढ़ घंटे जांचें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
गलियारे में मौजूद थे 150 से अधिक लोग : जिस समय अस्पताल में शाॅर्ट सर्किट की घटना हुई उस समय करीब 150 के आसपास मरीज और उनके तीमारदार मौजूद थे। इसमें कुछ लोग एक्सरे तो कोई सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए थे।
तीन जांचें, संकरा रास्ता, भीड़ का दबाव :
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और सीटी स्कैन की जांच एक ही गलियारे में अलग-अलग कमरों में होती है। ऐसे में यहां पर अन्य स्थानों की अपेक्षा अधिक भीड़ रहती है। गलियारा भी संकरा और रास्ता भी एक है। ऐसे में अगर कोई आपात स्थिति बन जाती है तो लोगों के निकलने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसपर ध्यान देने की जरूरत है।