{"_id":"6a60fc2e01b9efba73064407","slug":"315-lakh-animals-will-be-vaccinated-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-161120-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 3.15 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 3.15 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर से भूजल सप्ताह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी मंत्री ओम प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान और भूजल सप्ताह का शुभारंभ बुधवार को हुआ। जिले के प्रभारी व पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा व डीएम ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से टीमों और जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलने वाला यह अभियान आठ सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले के 3,15,548 गोवंश और भैंसवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के सभी नौ विकासखंडों में स्थित 18 पशु चिकित्सालयों के माध्यम से 21 टीमें गठित की गई हैं।
प्रत्येक टीम में पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु मित्र और वैक्सीनेटर शामिल हैं। टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सभी पशुओं का टीकाकरण करेंगी। पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपनी गाय, भैंस और अन्य संवेदनशील पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं, ताकि खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और दुग्ध उत्पादन व पशुधन को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। इस मौके पर सीवीओ डॉ. अरविंद सिंह, डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय के अलावा संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।