{"_id":"6a205e36227a2be68008b3b3","slug":"38-officers-and-employees-from-five-departments-were-absent-salary-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-157778-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच विभागों के 38 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच विभागों के 38 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
विज्ञापन
सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला के निरीक्षण के दौरान खाली क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रंजी
- फोटो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में जारी भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण करते कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर।अलग-अलग विभागों में जनसुनवाई के समय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए बुधवार काे सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने पांच विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिम्मेदारों की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। इन विभागों में जिला स्तरीय अधिकारी समेत कुल 38 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कई कर्मचारी दो से तीन दिन से बिना किसी सूचना के नदारद पाए गए। सीडीओ ने इन सभी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। साथ ही तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला सबसे पहले सुबह करीब 10:15 बजे जिला कार्यक्रम अधिकारी के दफ्तर पहुंचे। यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह नहीं पहुंचे थे। कनिष्ठ सहायक अश्विनी कुमार मंगलवार से नदारद मिले। बाल विकास परियोजना अकबरपुर के कार्यालय में मुख्य सेविका माया त्रिपाठी, रेनू सिंह, मंजूलता वर्मा, शीलम वर्मा, निरुपमा, श्वेता चौधरी, प्रीति गौड़, प्रिया पटेल, एकता यादव, कीर्ती शर्मा, अंशिका वर्मा, शिवानी जायसवाल, वैष्णवी मिश्रा, आकांक्षा वर्मा व प्रधान सहायक रुपेश कुमार जयंत गैरहाजिर मिले।
जल निगम ग्रामीण के दफ्तर में एक्सईएन कमलाशंकर, एमआईएस कोआर्डिनेटर वैभव सचान, ईएमएम एंड ई शनि दयाल, पीएम फाइनेंस विजय कुमार गुप्ता, सीबीएसआई कोऑर्डिनेटर हेमंत कुमार, आईएसए कोऑर्डिनेटर राजीव तिवारी के अलावा गौरव वर्मा, आज्ञाराम वर्मा, पद्मधर द्विवेदी, अभिषेक वर्मा, हिमांशू जायसवाल व मनोज सिंह नदारद रहे। हेमंत कुमार एक जून को भी नदारद थे।
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर नेहरूलाल गायब मिले, जबकि वरिष्ठ सहायक शरद चंद ने जून माह में उपस्थित पंजिका पर कोई हस्ताक्षर नहीं किया। इसके बाद सीडीओ आयुर्वेद व यूनानी विभाग पहुंचे। यहां क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी रंजीत कुमार, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार मिश्रा, दिवाकर चौधरी, स्वामी नारायण, चपरासी ठाकुरदीन, चौकीदार इंद्रजीत वर्मा नदारद मिले। प्रोग्राम मैनेजर भोलेंद्र विक्रम शाही और स्टोर इंचार्ज पिछले तीन दिनों से बिना किसी सूचना के नदारद पाए गए। सीडीओ ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मैन पावर बढ़ाए जाने के दिए निर्देश
जिला अस्पताल में परचा काउंटर पर लगने वाली भीड़ और अधिक समय लगने की शिकायत पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि हर मरीज का परचा बनाने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। इसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि काउंटर की संख्या बढ़ने के बाद भी कार्य सुस्त होने के कारण समय अधिक लगता है। सीडीओ ने सीएमएस डॉ. पीएन यादव को काउंटरों के साथ मैन पावर भी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

Trending Videos