सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kolkata Express six hours late, passengers distressed in the heat

Ambedkar Nagar News: कोलकाता एक्सप्रेस छह घंटे लेट, गर्मी में बेहाल हुए यात्री

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Express six hours late, passengers distressed in the heat
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्टेशन से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बुधवार को भी कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos


कोलकाता एक्सप्रेस छह घंटा 37 मिनट की देरी से पहुंची। वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस भी दो घंटा 28 मिनट विलंब से आई। गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा 18 मिनट और दून एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा नौ मिनट, अप एंड डाउन फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा व 50 मिनट, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 18 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेनें अपने गंतव्य से ही देरी से चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग न लगाने से खतरा
प्लेटफॉर्म एक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के काम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम के दौरान फर्श तोड़ा गया है लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। बैरिकेडिंग या चेतावनी टेप नहीं लगाई गई है। इसके कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है। रात के समय यात्रियों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed