{"_id":"6a7b5990c3a83734fe0746c1","slug":"a-scorpio-hit-a-woman-and-drove-off-bike-got-stuck-stone-pelting-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162664-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला को टक्कर मार भागी स्कॉर्पियो, फंसी बाइक, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला को टक्कर मार भागी स्कॉर्पियो, फंसी बाइक, पथराव
विज्ञापन
टांडा के थिरुआ पुल पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। थिरुआ पुल पर सोमवार देर रात महिला को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रही स्कॉर्पियो में बाइक फंस गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे तेज गति से चलाना जारी रखा। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो पर पथराव कर दिया। चालक वाहन लेकर चिंतौरा की ओर भाग निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छज्जापुर दक्षिणी निवासी अयान के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी सविका खातून के साथ थिरुआ पुल के पास गए थे। वह ठेले से चना खरीद रहे थे, जबकि उनकी पत्नी पास में खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गईं और दोनों पैरों में चोटें आईं।
टक्कर के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भागने लगा। इसी दौरान अयान की बाइक वाहन में फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए स्कॉर्पियो का पीछा किया। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने आक्रोशित होकर वाहन पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए चिंतौरा की ओर भाग निकला। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर स्कॉर्पियो की तलाश की जा रही है।