{"_id":"6a7b59d4b6468997730206f4","slug":"tricolor-rallies-took-place-across-the-district-martyrs-families-were-honored-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162635-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिले भर में निकलीं तिरंगा यात्राएं, शहीदों के परिजन सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिले भर में निकलीं तिरंगा यात्राएं, शहीदों के परिजन सम्मानित
विज्ञापन
.जलालपुर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा।स्रोत : पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर/जलालपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा ने तिरंगा यात्राएं निकालीं। इन यात्राओं में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विद्यार्थी और स्थानीय लोग शामिल हुए। देशभक्ति गीतों के बीच लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उनके बलिदान को याद किया गया। राजेसुल्तानपुर में यात्रा की शुरुआत मवेशी बाग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वसुधा सिंह स्मारक स्थल से हुई। सुबह करीब आठ बजे भाजपा नेता और कार्यकर्ता वसुधा सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकत्र हुए। संयोजक विवेक सिंह, सहसंयोजक संतोष पांडेय व कुलदीप पटवा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नेतृत्व किया। यात्रा स्मारक स्थल से टीपी चौक, बलरामपुर और राजेसुल्तानपुर चौक होते हुए वापस स्मारक स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने भी लोगों में जोश भर दिया।
जलालपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका संयोजन विकास निषाद ने किया। यह यात्रा सरस्वती स्कूल से शुरू होकर शिवाजी तिराहे पर समाप्त हुई। जिले के केदारनगर, खजुरी, श्रवण क्षेत्र, टांडा नगर, हंसवर, भियांव, मालीपुर और कुर्की मंडल समेत अन्य क्षेत्रों में भी यात्राएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर में सम्मान समारोह
भाजपा नेताओं ने नगर पंचायत के पोखर भिट्टा गांव निवासी शहीद भगवान सिंह की माता समरी देवी को सम्मानित किया। उनके भाई राम सिंह और मृत्युंजय सिंह को भी सम्मान दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वसुधा सिंह के पौत्र रुद्र प्रताप सिंह व शेखर सिंह का भी माल्यार्पण किया गया। उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यात्रा में पूर्व विधायक अनीता कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, मोतीलाल पासवान और सुमन पांडेय जैसे नेता मौजूद रहे।