{"_id":"6a7b5ac92bbb4eb8a60914e2","slug":"the-water-level-of-the-sarayu-has-dropped-erosion-continues-in-the-middle-of-the-river-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-162669-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर घटा, मांझा में कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर घटा, मांझा में कटान जारी
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में कम्हरिया घाट के किनारा घटा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी के जलस्तर में मंगलवार को 40 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। सोमवार को 84.85 मीटर रहा जलस्तर मंगलवार को घटकर 84.45 मीटर पहुंच गया। नदी अब खतरे के निशान से 1.11 मीटर नीचे बह रही है। जलस्तर घटने से निचले हिस्सों से बंधे की ओर बढ़ रहा पानी भी धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि मांझा क्षेत्र में कटान जारी है।
आराजी देवरा के बंधे के किनारे पहुंचा पानी भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रशासन की निगरानी बनी हुई है। मांझा कम्हरिया और कम्हरिया में नदी किनारे कटान वाले स्थानों पर बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से ट्री स्पर लगाने का काम चल रहा है। नदी के किनारे कटान प्रभावित स्थानों पर बचाव कार्य जारी रखा गया है।
जलस्तर घटने के बाद निचले हिस्सों में जमा पानी के बंधे की ओर बढ़ने की स्थिति में भी कमी आई है। इससे ग्रामीणों को राहत मिली है। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरयू का जलस्तर घट रहा है और नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। फिलहाल कहीं कोई समस्या नहीं है। बाढ़ क्षेत्र में निगरानी के लिए राजस्व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।