सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A wave of devotion surged on Eid

Ambedkar Nagar News: ईद में उमड़ा अकीदत का सैलाब

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A wave of devotion surged on Eid
.जलालपुर ​स्थित पुरानी ईदगाह में शनिवार को ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले भर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी अकीदत, एहतराम और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों का तांता लग गया। नमाज के दौरान हजारों हाथ एक साथ खुदा की बारगाह में उठे और मुल्क की तरक्की, आपसी सौहार्द और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।
Trending Videos

शहर की रसूलाबाद ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज अदा की गई। किछौछा में भी नौ बजे नमाज हुई। टांडा ईदगाह में 8:30 बजे नमाज अदा की गई, जबकि मुबारकपुर और अकबरपुर ईदगाहों में भी नौ बजे नमाज पढ़ी गई। जिले की अन्य मस्जिदों में सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक नमाज का सिलसिला जारी रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर
क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित पुरानी ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई, जहां कारी मोहम्मद तैयब की कयादत में नमाज हुई। इस दौरान मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी ने तकरीर में मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ करने का संदेश दिया। मंगुराडिला स्थित नई ईदगाह, सराय चौक की मस्जिद, उर्दू बाजार जामा मस्जिद सहित कई स्थानों पर भी नमाज अदा की गई।

विद्युतनगर टांडा क्षेत्र में ईद का उत्साह सुबह से ही चरम पर रहा। अलहदादपुर ईदगाह में मौलाना सब्बीर ने नमाज अदा कराई, जबकि मुबारकपुर में हाफिज सिराज अहमद ने नमाज पढ़ाई। सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और लोगों को ईद की बधाई दी।

राजेसुल्तानपुर
क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। नूरानी जामा मस्जिद समेत कई स्थानों पर नमाज हुई।

सुलेमपुर
के हरसम्हार गांव में ईद सादगी और भाईचारे के साथ मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी। गांव में पारंपरिक पकवान बनाए गए और मिल-बांटकर खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article