{"_id":"6a6a32bdd5ad6da0c00a4cbe","slug":"accused-of-kidnapping-arrested-sent-to-jail-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161699-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल
Wed, 29 Jul 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त आदित्य चौहान को त्रिमुहानी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, टांडा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने जून माह में अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस द्वारा की गई विवेचना के दौरान, जहांगीरगंज के इटहुआ सुंदरपुर निवासी आदित्य का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन और अन्य जानकारियों की जांच कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।