{"_id":"69b1bbe9d597c5225f09bb37","slug":"advocates-distributed-sweets-on-the-transfer-of-tehsildar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-152193-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तहसीलदार के स्थानांतरण पर अधिवक्ताओं ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तहसीलदार के स्थानांतरण पर अधिवक्ताओं ने बांटे लड्डू
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। टांडा के तहसीलदार निखिलेश कुमार के स्थानांतरण के बाद बुधवार को अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह और महामंत्री राजेश सिंह को लड्डू खिलाकर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
बता दें कि तहसील टांडा में भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन 17 नवंबर से चल रहा था। अधिवक्ता संघ टांडा के नेतृत्व में इस संबंध में एसडीएम टांडा, जिलाधिकारी और अयोध्या मंडल के कमिश्नर को ज्ञापन दिया गया था। बाद में जिलाधिकारी ने अधिवक्ता संघ की मांग को निर्वाचन आयोग को भेजा। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के सामूहिक प्रयास से यह संभव हुआ है। पिछले चार महीनों से संघ के निर्णय के अनुसार कोई भी अधिवक्ता तहसीलदार से मिलने नहीं गया था। तहसीलदार के स्थानांतरण के बाद अधिवक्ता संघ के महामंत्री राजेश सिंह, अजय प्रताप श्रीवास्तव, मोहम्मद हेलाल, अब्दुल माबूद और राम नरेश कन्नौजिया सहितकई अधिवक्ताओं ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।
Trending Videos